ब्रायन लारा ने उस बल्लेबाज के नाम का ऐलान किया है जो उनके द्वारा टेस्ट में बनाए गए 400 रन और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बनाए गए 500 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है.
आनंद बाजार पत्रिका को दिए इंटरव्यू में लारा ने भविष्यवाणी की है और खिलाड़ी का नाम बताया है जो ऐसा कर सकता है. वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने माना है कि शुभमन गिल (Shubman Gill)ऐसे बल्लेबाज हैं जो मेरे द्वारा बनाए गए इन वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.
लारा ने कहा, “गिल मेरे दोनों रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. वर्तमान क्रिकेट में गिल सबसे टैलेंटेड बल्लेबाज हैं. आने वाले समय में वो विश्व क्रिकेट में राज करेंगे. मुझे पूरा विश्वास है कि गिल आने वाले समय में कई रिकॉर्ड बनाएंगे. गिल मेरे रिकॉर्ड तोड़ सकता है. अगर गिल काउंटी क्रिकेट खेलते हैं तो वह मेरे 501* रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं. टेस्ट क्रिकेट में य़कीनन वह 400 के मेरे रिकॉर्ड से आगे निकलेंगे.”
गिल को लेकर लारा ने कहा कि, “भले ही वर्ल्ड कप में गिल ने शतक नहीं लगाया लेकिन उसने जो भी पारी खेली वह कमाल की थी. गिल ने जो पारियों पहले खेली है उसे देखकर आपको यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना बड़ा बल्लेबाज है. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है. वनडे में दोहरा शतक है. आईपीएल में उसने कई मैच अपनी बल्लेबाजी के दम पर जीएंगे. मुझे यकीन है कि वह भविष्य में कई ICC टूर्नामेंट जीतेंगे.”
बता दें कि लारा ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 400 रनों की नाबाद पारी खेली थी. लारा के द्वारा बनाया गया 400 रन टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है. इसके अलावा ब्रायन लारा ने साल 1994 में वार्विकशायर की ओर से खेलते हुए 501 रन की पारी खेली थी.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
