सरिया: पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है की दिनांक 05.03.2024 को नाइट पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना मिला की आरोपी नवीन साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कर्राकोट थाना सरिया , ओडिसा से स्कूटी में अवैध शराब लेकर अमलीपाली बेरियर तरफ से आ रहा है की सूचना मिलने पर गवाहों और पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम नवापारा के भोकों टार तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपी नवीन साहू को पकड़ा गया जो आरोपी के कब्जे से एक नीला रंग का स्कूटी तथा स्कूटी के पैरदान में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 25 लीटर देशी हाथभट्टी महुआ शराब मिला शराब के संबंध में आरोपी को नोटिस देने पर कोई वैध दस्तावेज होना नही बताया कि आरोपी के कब्जे से स्कूटी तथा अवैध शराब को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
