हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा थानाक्षेत्र के गांव में बालिका के साथ कई बार दुष्कर्म करने व उसके गर्भवती होने के मामले में पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया है। वहीं पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इनमें एक आरोपी बालिग है। पुलिस ने दो नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं तीसरे आरोपी को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने तीनों के डीएनए सैंपल लिए हैं।
पुलिस को दी शिकायत में 13 वर्षीय बालिका ने बताया था कि उनके पिता की मौत के बाद वह स्कूल से लौटकर अपने ताऊ की दुकान पर जाकर हाथ बंटाती थी। उनके ताऊ की दुकान पर अक्सर तीन लड़के आते थे। अप्रैल-मई में जब वह पानी लेने गई तो रास्ते में एक लड़का उसे मिला था। वह उसे बहकाकर पार्क में लग गया था। जहां पर उसने उसके साथ गलत काम किया था।
आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि किसी को बताया तो तेरे भाई-बहन को मार देगा। इसके बाद लड़के ने अपने दो साथियों को भी इस बारे में बता दिया था। उसके बाद उसके दोस्तों ने भी अलग-अलग जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने किसी का बताने पर उसके भाई-बहनों के जान से मार देने की धमकी दी थी।
करीब डेढ़ माह पहले उनकी मां के निधन पर बहन उसे अपनी ससुराल ले आई थी। जहां पर पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले गया था तो जांच के बाद चिकित्सक ने उसे गर्भवती बता दिया था। इस पर उसने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए थे।
पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू कर लिया, जिसमें आरोपी कशिश बालिग मिला है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। दो नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है।
तीनों आरोपियों का कराया डीएनए
जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि तीनों आरोपियों का डीएनए कराया है। पुलिस अब डीएनए रिपोर्ट से मिलान कर मामले में सबूत जुटाएगी। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच में जुटी है। सभी तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
