शादी तय होते ही दूल्हा-दुल्हन के मन में लड्डू फूटने लगता है और वो सपने संजोने शुरू कर देते हैं। हल्दी से लेकर सुहागरात और हनीमून तक पूरी प्लानिंग हो चुकी होती है। लेकिन शादी की पहली ही रात यानि सुहागरात पर दूल्हे की काली सच्चाई का पता चल जाए तो दूल्हन के अरमानों पर पानी फिर जाता है। दुल्हन के लिए इससे ज्यादा दर्दनाक और पीड़ादायक कुछ और नहीं हो सकता है। दुल्हन के अरमानों पर पानी फिरने का ऐसा ही एक मामला इन दिनों सामने आया है, जिसे जानकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

मिली जनकारी के अनुसार मामला उत्तराखंड के हरिद्वार का है, जहां सुहागरात के दूसरे ही दुल्हन उल्टे पांव मायके लौट गई। मायके पहुंचकर दुल्हन ने अपने परिजनों को जो बताया उसे सुनकर उनके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया गया कि जब दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची थी तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। शादी में 70 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए गए थे। शादी में दूल्हे को एक लग्जरी कार भी दी गई थी, इसके अलावा सोने के जेवर भी दिए गए थे। परिजनों ने बताया कि शादी में ससुराल वालों की सभी मांगें भी पूरी की गई थीं।
वहीं, दुल्हन की मानें तो उनका पति समलैंगिक यानी गे है। उनका पति रात में उठकर लड़कियों जैसा मेकअप करता रहता था। पीड़ित महिला का आरोप है कि उनके ससुराल वालों ने उन्हें और उनके परिवार को धोखा देकर शादी करवा दी। दुल्हन ने बताया कि इसी साल उनकी शादी हरियाणा के यमुनानगर निवासी युवक से हुई थी। पति के गे निकलने के बाद अब नवविहिता की तो मानो पूरी दुनिया ही उजड़ गई।
बताया गया है कि शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन से कभी नहीं मिले थे। परिवारों की सहमति के बाद ही शादी तय हुई थी। शादी से पहले जब भी लड़की होने वाले पति को मिलने के लिए बुलाती या उससे बात करना चाहती तो वह दूरी बना लेता था। लड़का रात को जल्दी सो जाने का बहाना बनाकर लड़की से बात करने से बचता था। दुल्हन का आरोप है कि लड़का वॉयस कॉल पर बात करने की बजाय सिर्फ मैसेज पर ही चैट करता था।
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
