सारंगढ़ बिलाईगढ़ 13 नवंबर 2023/ जिले के सामान्य प्रेक्षक श्री पवन कुमार और श्री तापस राय ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में माइक्रो आब्जर्वरों का बैठक लिया। बैठक में श्री पवन कुमार ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर के शब्द में ही निहित है कि आप अपने पद के अनुरूप अपने क्षेत्राधिकार के मतदान केन्द्र में हो रहे निर्वाचन गतिविधियों और कार्यों का सूक्ष्म (आंख और कान से) अवलोकन करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन हमेशा सकारात्मक रहिए। पेयजल, विद्युत व्यवस्था का अवलोकन करें। मतदान के दिन मतदान के पूर्व सबसे पहले मॉकपोल के समय मतदान दल का एक सदस्य या एक भी सदस्य उपस्थित नहीं हुआ है तो भी मॉकपोल होगा। मतदान के अंतिम समय के 5 या 10 मिनट पूर्व अचानक से यदि 20 मतदाता आ जाएं तो अंतिम व्यक्ति से टोकन देना प्रारंभ कर पंक्ति के प्रथम मतदाता को अंतिम टोकन प्रदान किया जाना है। बैठक में श्री तापस राय ने भी माइक्रो आब्जर्वरों के कार्यों के संबंध में जानकारी दिया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. महेश्वरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




