भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 65 वर्षीय वृद्ध ने एक 19 वर्ष की युवती को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। उसने युवती को इस तरह बहला-फुसलाकर अपनी बातों में फंसाया कि युवती ने भोपाल में उससे शादी तक कर ली।

तीन दिन तक उसे कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गुना के चांचौड़ा का मामला
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को 19 वर्षीय एक युवती ने जिले के चांचौड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कर पुलिस को बताया था कि 25 अक्टूबर को ग्राम ककराज जिला विदिशा निवासी धन्नालाल अहिरवार उसे डरा-धमकाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया। तीन दिन तक उसके साथ कमरा बंद कर कई बार जबरदस्ती की है। पीड़िता के आधार पुलिस ने उक्त आरोपी के तत्काल मामला दर्ज किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी धन्नालाल (65) पुत्र गणेशराम अहिरवार निवासी ग्राम ककराज थाना लटेरी जिला विदिशा को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से
भोपाल में दोनों ने शादी भी की है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी वृद्ध युवती का दूर का रिश्तेदार है। इसीलिए वह उसके साथ चली गयी। आरोपी ने युवती को इस हद तक अपने वश में कर लिया कि दोनों ने भोपाल में एक संस्था में जाकर शादी तक कर ली। इसके बाद तीन दिन तक आरोपी ने उसका शोषण किया। कमरे में बंद कर युवती के साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसे छोड़ दिया। जिले का यह संभवतः पहला मामला है जहां 65 वर्षीय वृद्ध ने 19 वर्ष की युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
