छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग: कांग्रेस का “भरोसे का घोषणा पत्र” जारी, किसानों का कर्जा माफ, 32 सौ में धान खरीदी के साथ किया ये वादा….

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र रविवार को जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र का नाम भरोसे का घोषणा पत्र दिया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव, कुमारी सैलजा ने रायपुर, ताम्रध्वज साहू दुर्ग से एक साथ घोषणा पत्र को जारी किया है। कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी के साथ 3200 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया।
कांग्रेस ने कई घोषणाएं
पहले की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ
2018 में कांग्रेस सरकार बनते ही 18.5 लाख किसानों का 9272 करोड़ रुपए कर्जा हमने माफ किया था। इस बार भी कांग्रेस सरकार बनते ही उसी प्रकार कर्जा माफ होगा।
20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
पहले राज्य सरकार 15 क्विंटल प्रति एकड़ की धान खरीदी करती थी और इस वर्ष से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू हो गई है।
अब धान का मिलेगा 3200 रु प्रति क्विंटल
राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को मिलेगी धान की कीमत प्रति क्विंटल 3200 रुपये।
200 यूनिट बिजली फ्री
फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। यानि 200 यूनिट तक की बिजली का बिल नहीं आएगा। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली मिलेगी।
गैस सिलेंडर पर 500 रुपए मिलेगी सब्सिडी
फिर से कांग्रेस की सरकार बनते हो सभी आय वर्ग की माताओं एवं बहनों के लिए “महतारी न्याय योजना लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा की जाएगी।
सभी सरकारी स्कूलों/कालेजों में KG से लेकर PG तक शिक्षा मुफ्त
कांग्रेस सरकार बनते ही राज्य के उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत डिप्लोमा/ स्नातक/स्नातकोत्तर के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। स्कूली शिक्षा पूर्ववत निःशुल्क रहेगी।
तेंदूपत्ते का प्रति बोरा 6000 रु
- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

