छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं. राज्य में जनता किस पार्टी को अपना जनादेश देती है यह तो 3 दिसंबर को ईवीएम से आने वाले नतीजे बताएंगे लेकिन सीएम के पद पर कौन से नेता छत्तीसगढ़ के लोगों की पसंद है, इसको लेकर एक सर्वे कराया गया है.
दरअसल, एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर फाइनल ओपिनियन पोल कराया है जिसके नतीजे आपको हैरान कर देंगे.

फाइनल ओपिनियन पोल के नतीजे राज्य के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के लिए खुशखबरी की तरह हैं. दरअसल, सर्वे में शामिल 46 फीसदी लोग उन्हें सीएम के रूप में दोबारा देखना चाहते हैं और वह लोकप्रियता के मामले में रमन सिंह (Raman Singh) से काफी आगे दिख रहे हैं. वहीं, पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमन सिंह इस रेस में पीछे दिख रहे हैं. उन्हें केवल 21 फीसदी लोग सीएम के पद पर देखना चाहते हैं. वहीं, चार फीसदी लोगों ने कहा कि वे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं. अन्य को 29 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है.
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है. यहां 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होंगे. राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं. पहले चरण में बस्तर की 12 सीटों पर भी मतदान होगा जो कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं.
छत्तीसगढ़ का फाइनल ओपिनियन पोल
सीएम की पसंद कौन ?
स्रोत- सी वोटर
भूपेश बघेल- 46%
रमन सिंह- 21%
टीएस सिंहदेव-4%
अन्य- 29%
- मिनीमाता बांगो जलाशय के 7 गेट खुले, 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; महानदी के तटीय जिलों में अलर्ट… - August 15, 2026
- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने दिलाया देशसेवा का संदेश, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण ही सच्ची देशभक्ति… - August 15, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर सारंगढ़ में देशभक्ति का ज्वार, सांसद राधेश्याम राठिया ने किया ध्वजारोहण… - August 15, 2026
