रायगढ़, दशहरा मेला देखने जाने के बाद से लापता हुए डीसीए के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में लाश बरामद होने का मामला प्रकाश में आया है। चूंकि, युवक की बाईक शव के पास खड़ी थी इसलिए आशंका है कि उसने खुदकुशी की है। पीएम रिपोर्ट से ही सच सामने आएगा। यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

इस संबंध में जोबी चौकी प्रभारी चन्द्रकुमार सिंगार ने बताया कि ग्राम सिरपानी के कुछ लोग गोसाईखार स्थित डेराडीह जंगल की तरफ गए थे तभी उनको निर्जन स्थल में एक शख्स की संदिग्ध हालत में बदबूदार लाश दिखाई दी। मृतदेह के पास मोटर साइकिल को खड़ी देख ग्रामीण उसके करीब गए तो मोबाइल फोन की लावारिस हालत में पड़े मिला। तदुपरांत, किसी अनहोनी की आशंका होते ही बदहवास ग्रामीणों ने नजदीकी चौकी में सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया तो पाया कि युवक ने मरने के पहले वहां उल्टी किया था और शव करीब हफ्तेभर पुरानी थी।
वर्दीधारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर लाश के काफी सूजने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। अलबत्ता, घटना स्थल पर मिले मोबाइल फोन और दुपहिया वाहन से उसकी पहचान सिरपुर में रहने वाले मेहर कुमार राठिया आत्मज शंकरलाल (19 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को बुलाते हुए पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि छाल के वृंदावन कॉलेज में डीसीए की पढ़ाई करने वाला मेहर बीते 24 अक्टूबर को दशहरा देखने के लिए घर से बाईक लेकर निकला जरूर, उसके बाद वह लौटा ही नहीं।
परिजनों के खोजबीन भी की पर नहीं मिलने पर थाने में गुमइंसान दर्ज कराया था। प्रथम दृष्ट्या आशंका है कि युवक ने विषपान कर मौत को गले लगाया है। वास्तविकता आखिर क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगा। फिलहाल, जोबी पुलिस मर्ग कायम करते हुए जांच पड़ताल में जुटी है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
