सारंगढ़: कलयुगी बेटे की काली करतूत! शराब के नशे मे धुत्त पुत्र ने अपनी मां को लकड़ी के डंड़े से मारकर की निर्मम हत्या, वजह जानकर कांप उठेगी रूह..!
सारंगढ़। शराबी बेटे ने मामूली बात पर अपनी मां की हत्या कर दी, सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक 11 कमलानगर पठारपारा में शराब के नशे मे धुत्त पुत्र ने खाना बनाने के विवाद में अपनी मां पर ही लकड़ी के डंड़े से हमला कर दिया जिससे मां के सिर पर संघातिक चोट आया तथा मौके पर ही उसकी मोत हो गई। पुलिस जांच में पुत्र अक्तू खड़िया के द्वारा अपनी मां का हत्या करने की बात सामने आ रही है। वही हत्या करने के बाद से अक्तू खड़िया घर से फरार है। सिटी कोतवाली पुलिस ने अक्तू खड़िया 45 वर्ष के खिलाफ भादवि 302 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली सारंगढ़ के थाना प्रभारी कामील हक को दिनांक 03.11.23 के प्रात 07:00 बजे जरिये मोबाईल सूचना प्राप्त हुआ था कि कमला नगर पठारपारा में फिरतीन बाई खडिया मृत हालत में अपने मकान में पडी है। सूचना पर हमराह स्टाफ के जाकर तस्दीक किया तस्दी पर सूचना सही पाये जाने से मोक में सचक की सूचना देहाती मर्ग ईटीमेशन
कायम किया मृतिका के पंचनामा कार्यवाही किया पंचनामा कार्यवही के दौरान सूचक तथा पंचान का कथन दर्ज किया, घटना स्थल का निरीक्षण किया मृतिका का पी0एम0 करवाया सार्ट पी0एम0 रिपोर्ट प्राप्त किया जुमला जांच पर पाया गया कि मृतिका मृतिका फिरतीन खडिया पति स्व0 मनिया खडिया उम्र 65 वर्ष सा0 कमलानगर पठारपारा सारंगढ अपने लडके अक्तु खडिया के साथ रहती थी अक्त खडिया हमाली का काम करता हे शराब पीने का आदि है, अपने मां के साथ खाना बनाने की बात को लेकर लडाई झगडा करते रहता हे दिनांक घटना के समय में भी अपनी मां के साथ लडाई झगडा कर धारदार हथियार व डंडा से मारपीट कर चोट पहुंचा कर हत्या करना पाया गया सार्ट पी0एम0 रिपोर्ट में डां0 के द्वारा मृत्यु का कारण हेड इंजूरी होमी साईडल प्रकृति का लेख किये है आरोपी अक्तु खडिया का कृत्य धारा 302 ता0हि0 का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके रिस्तेदार मृतिका अपने एक कमरा के मकान में लडका अक्तु खडिया के साथ में रहती है दिनांक 03.11.23 के प्रात करीब 06500 बजे करीब मृतिका के घर तरफ गई तब पता चला कि मृतिका कमरा में मृत हालत में थी उसके कमरा के दरवाजा के पास खून के धब्बा है तब उसके बांये आंख के पास, कान तथा माथा के पास धारदार हथियार से चोट के निशान दिख रहा है एसका लडका अक्तु घर में नही है दिनांक 02.11.23 के रात में मृतिका के साथ लडाई झगडा किया था आसपास के लोग बताये है।
सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने इस
हत्याकांड में आरोपी पुत्र अक्तू खड़िया उम्र 45 वर्ष के खिलाफ भादवि 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। वही सारंगढ़ पुलिस ने बताया कि आरोपी घर पर उपस्थित था।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
