पिथौरा/ महासमुन्द- पूज्य मानिकपुरी पनिका समाज महासमुन्द जिला ईकाई का निर्वाचन पिथौरा के ग्राम खुटेरी मे निर्वाचन पदाधिकारियों क्रमशः शरण दास राजन, सुरेन्द्र मानिकपुरी,सरजुदास मानिकपुरी,निर्मल दास मानिकपुरी,सेतकुमार दास, पूर्व जिलाध्यक्ष रेशम दास मानिकपुरी की गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुआ।
निर्वाचन के पूर्व परमपूज्य आदसतबीर साहेब जी की आरती ,पुष्पाजंली अर्पित किया गया पश्चात समाज के प्रमुख पदाधिकारी सतलोकी आत्मा स्व चरण दास जी गिरसा,स्व सुरती दास जी मानिकपुरी पूर्व जिलाध्यक्ष, बरदास जी राजन ( चरण गुरूजी) बसना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उल्लेखनीय है कि महासमुन्द जिला ईकाई का निर्वाचन जिले भर से आये हुये ब्लाॅक अध्यक्ष गण ,परिक्षेत्र अध्यक्ष गणों व सामाजिक जनो की उपस्थिति मे पदाधिकारियों का चयन सर्व सम्मति से किया गया। सेवक दास दीवान जिलाध्यक्ष बसना , उपाध्यक्ष जीवन दास मानिकपुरी महासमुन्द, कमल मानिकपुरी पिथौरा,नुकेश्वर दास सोनवानी, महासमुन्द, साहनी दास जिला सचिव सरायपाली, पूनम दास मानिकपुरी जिला कोषाध्यक्ष, जी डी मानिकपुरी सभापति, जिला सह सचिव श्रवण दास कोना,मोहन दास संगठन सचिव महासमुन्द बनाये गये। वहीं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रदीप दास राजन बसना, श्रीमती अंम्बालिका मानिकपुरी जिलाध्यक्ष शहर महासमुन्द, श्रीमती पद्मावती मानिकपुरी जिलाध्यक्ष ग्रामीण ,रमेश दास ब्लाॅक अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बसना नियुक्त किया गया।
उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रेशम दास मानिकपुरी, जगदीश दास राजन,शौकीलाल दास ,चमरा दास मानिकपुरी,श्रीराम दास, ब्लाॅक अध्यक्ष गण मलिन दास बसना,तुलसी दास सरायपाली,दीपक दास महासमुन्द,घनश्याम धांधी पिथौरा,नीलकंठ दास बागबाहरा,पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष खुशीराम दास, भोला दास मानिकपुरी बागबाहरा,लाल दास मानिकपुरी महासमुन्द, परिक्षेत्र अध्यक्ष पदुम दास चिमरकेल,रोहित दास चनाट,ब्रजबिहारी दास ,नेमी दास बरोली,रघुबर दास,संतकुमार दास, अश्विनी दास,सुकदास श्रवण दास के अलावा सैकड़ों की संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




