रायगढ़, एक मासूम बच्चे के मजदूर पिता ने अपने घर में फांसी लगाते दुनिया को असमय अलविदा कह दिया। यह दुखद प्रसंग घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मामले की विवेचना कर रहे प्रधान आरक्षक राकेश राठौर ने बताया कि घरघोड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम कुड़ुमकेला में रहने वाला बलराम माझी आत्मज सोहन माझी (24 वर्ष) रोजी मजदूरी करते हुए अपनी पत्नी और मासूम बच्चे की परवरिश करता था।
बीते शनिवार शाम करीब 4 बजे बलराम को न जाने क्या तकलीफ हुई कि उसने घर के म्यांर में फंदा कसते हुए उसमें झूल गया। इस बीच बलराम को फांसी पर लटकते देख उसकी बदहवास पत्नी ने चीख चीत्कार मचाते हुए लोगों को बुलाया। तदुपरांत, फांसी में छटपटा रहे युवक को नीचे उतारते हुए नजदीकी अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सोहन लाल माझी की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन में जुटी है।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
