सारंगढ़: बड़ी बहन से आपसी तकरार होने पर कक्षा दसवीं की गुस्साई छात्रा ने जहर पीकर अपनी जान गंवा दी। इसी तरह ग्यारहवीं की भी नाबालिग छात्रा ने चूहामार दवा पीकर असमय मौत को गले लगा लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बीती रात लगभग 12 बरमकेला थानांतर्गत ग्राम अमलीपाली निवासी लक्ष्मीनारायण बरिहा की 16 बरस की बेटी कु. प्रीति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि 3 बहनों में सबसे छोटी प्रीति कक्षा दसवीं में पढ़ती थी। शनिवार सुबह मां-बाप काम करने निकले तो प्रीति का उसकी बड़ी बहन के साथ आपसी बात को लेकर विवाद हो गया। ऐसे में बौखलाई प्रीति जहर पी गई। विषबाधित प्रीति को परिजन बरमकेला के अस्पताल लेकर गए तो प्राथमिक इलाज कर चिकित्सकों ने उसे रायगढ़ रेफर किया, फिर भी उसकी जान नहीं बची।

दूसरी घटना की विवेचना कर रही प्रधान आरक्षक अरुणा चौरसिया ने बताया कि भूपदेवपुर के ग्राम सलिहाभांठा निवासी कु. खुशबू साहू पिता इच्छाराम साहू (16 साल) कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा थी। शनिवार शाम लगभग साढ़े 5 बजे खुशबू ने चूहामार दवा का सेवन कर लिया। किशोरी की तबियत बिगडऩे पर बदहवास परिजनों ने उसे मेकाहारा में भर्ती कराया, फिर भी जिंदगी और मौत के मध्य संघर्षरत खुशबू की आखिरकार रविवार दोपहर करीब 2 बजे जान निकल गई। नाबालिग छात्रा ने किन कारणों से ऐसा आत्मघाती कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया। फिलहाल, मर्ग कायम करते हुए पुलिस विवेचना में जुटी है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
