रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बताया जा रहा है की ग्राम सेंद्रीपाली और कुर्रूभांठा के बीच बने मांड नदी पुल से अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर नदी में गिर गई है जिसके बाद से राहगीरों में अफरातफरी मच गई है। बताया जा रहा है की स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ड्राईवर को बाहर निकाल लिया गया है। ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है की ड्राईवर के साथ में खलासी भी ट्रेलर में फंसा होगा? मौके पर 112 की टीम पहुंच और घायल चालक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि ट्रेलर आरकेएम प्लांट से निकलकर भूपदेवपुर की ओर आ रहा था तभी वाहन अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे मांड नदी में गिर गई।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
