भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है. जानकारी के मुताबिक करीब 40 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान हो सकता है.
इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के नाम शामिल हो सकते हैं.

कांग्रेस आज अपनी लिस्ट में पहले चरण की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान कर सकती है. इसके अलावा कांग्रेस, चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की राह पर चलती दिखाई दे रही है. दावा है कि पार्टी इस चुनाव में सांसदों को भी मौका देगी. दावा है कि पार्टी के सांसद और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुखिया दीपक बैज को भी प्रत्याशी बना सकती है. इसके अलावा कांग्रेस आज मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी प्रत्याशियों का एलान कर सकती है.

छत्तीसगढ़ में निर्वाचन आयोग दो चरणों में चुनाव कराएगा. पहले चरण के लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है. जबकि दूसरे चरण के लिए 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसके अलावा पहले चरण में 20 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है और 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. वहीं 23 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकते हैं.पहले चरण के लिए छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को मतदान होंगे।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
