छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अक्टूबर को रहेंगे छग दौरे पर, भाजपा के पहले चरण के प्रचार मे होंगे शामिल…

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के प्रचार जोरों पर है. भाजपा ने लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पहले चरण के लिए 20 सीटों के प्रचार की शुरूआत भाजपा 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से करेगी.
इस अभियान में केंद्रीय मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 16 अक्टूबर को राजनांदगांव से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भारी डिमांड है. बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए कवर्धा भी जा सकते हैं.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए 7 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि दूसरे फेज के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी. राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले मतदान किया जाएगा. रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा. बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 85 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं।
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
