रायगढ़ । आचार संहिता के प्रभावशील होते ही जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर पुलिस जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रात में पेट्रोलिंग गश्त बढ़ाने के साथ ही आदतन अपराधियों की धरपकड़ कर रही है । थाना प्रभारियों द्वारा लंबित अपराधों में वांछित फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिये टीम बनाकर दबिश दिया जा रहा है ।

इसी क्रम में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में कल दिनांक 11/10/2023 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के तीन फरार स्थायी – शुभम कौशिक टीवीटावर चक्रधरनगर, सरोज चौहान ग्राम तिलगा, संतूलाल चौहान ग्राम अमलीभौना जूटमिल एवं आबकारी एक्ट में जारी गिरफ्तारी वारंटी- गंगादास मिर्धा निवासी महापल्ली को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया । वहीं वारंटियों पर कार्यवाही के क्रम में लैलूंगा पुलिस द्वारा 02 स्थायी वारंटी एवं भूपदेवपुर और खरसिया पुलिस ने 1-1 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार न्यायालय पेश किया गया । कल *जिलेभर में 21 स्थायी/ गिरफ्तारी वारंटों की तामिली* कर फरार वारंटियों को न्यायालय पेश किया गया है । माननीय न्यायालय द्वारा लंबे समय से फरार वारंटियों को जेल दाखिल करने जेल वारंट जारी किया गया है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
