सारंगढ़: वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुआ था। श्री मनीष कुंवर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी टीकाराम खटकर के नेतृत्व में दिनांक 13.10.2023 को थाना सरसीवा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर ग्राम तिलाई पाली के रामाश्रय सोनी पिता स्वर्गीय सनी राम सोनी उम्र 35 वर्ष के कब्जे से उसके खेत बोरवाड़ी से एक नीला रंग के प्लास्टिक ड्रम के अंदर रखें दो सफेद प्लास्टिक पॉलिथीन में करीब 50-50 लीटर भरा कच्ची महुआ शराब कुल मात्र 100 लीटर कीमती₹20000 अवैध शराब बनाने का औजार बर्तन, एवं ग्राम सेन्दुरस (गौराडीपा) के सुखीराम पंकज पिता गणेशाराम पंकज उम्र 32 वर्ष के कब्जे से दो प्लास्टिक जरकिन में भरा करीब 50 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹4000 जुमला मात्रा 120 लीटर जप्त कर पृथक पृथक दोनों आरोपी के विरुद्ध 34 दो आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद कर दिनांक 13.10. 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक फागू लाल निराला, सोनसाय यादव आरक्षक कुंज बिहारी निराला, कमल किशोर साहू, वीरेंद्र ठाकुर, मुनी अनंत, मंगलू बंजारे एवं अन्य थाने स्टॉप का विशेष योगदान रहा।


- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
