Bank recruitment 2023: छत्तीसगढ़ सहकारी अपेक्स बैंक में निकली बड़े पैमाने पर भर्ती, जानें आवेदन सहित पूरी डिटेल….
बैंक में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, छत्तीसगढ़ सहकारी एपेक्स बैंक लिमिटेड ने सहायक प्रबंधक सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से https://vyapamonline.cgstate.gov.in/online/ आवेदन कर सकते हैं.
बता दें कि छत्तीसगढ़ सहकारी अपेक्स बैंक में कुल 398 पदों को भरा जाएगा. इसमें समिति प्रबंधक के 260, सामान्य सहायक के 98, सहायक प्रबंधक के 23 और कार्यालय सहायक के 17 पद शामिल हैं. खास बात यह है कि इन पदों के लिए पुरुष और महिला, दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं.
30 सितंबर तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ एपेक्स बैंक भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह है कि लास्ट डेट का इंतजार ना करें बल्कि जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें. ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप वाय स्टेप नीचे बताई गई है.
अपेक्स भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें.
यहां होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन पेज में डिटेल दर्जकर आवेदन फॉर्म भरें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.
चयन प्रक्रिया, आयु सीमा और सैलरी
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 19500 रुपये से 91300 रुपये मासिक की सैलरी दी जाएगी. हालांकि इन पदों के लिए सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन करें जिनकी आयु 21 से 35 साल के बीच है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।
- सारंगढ़:रिश्वतखोरी पर बड़ा प्रहार: 10 हजार लेते रंगे हाथ धरे गए BEO, सहयोगी भी गिरफ्त में… - April 17, 2026
- सारंगढ़ में अवैध पत्थर को ‘वैध’ बनाने की मशीन बना केजड़ीवाल क्रशर…डीजीपीएस सर्वे हुआ तो खुलेगी पोल…क्रशर की लीज पर करोड़ों का ‘रॉयल्टी घोटाला’? - April 17, 2026
- गैस एजेंसी की मनमानी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी… - April 17, 2026

