छत्तीसगढ़: राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना का करेंगे शुभारंभ, 2594 शिक्षकों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र…..
छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र और प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे एक लाख 30 हजार हितग्राहियों को 25 हजार रुपये की प्रथम किस्त सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी जारी करेंगे।
बिलासपुर के तखतपुर विकासखंड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में राहुल शामिल होंगे। वह मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपये की राशि का हितग्राहियों के खाते में हस्तांतरण करेंगे।
2,594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
साथ ही स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ भी करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 524.33 करोड़ रुपये की लागत वाले 185 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही चयनित 2,594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
