जॉब ब्रेकिंग: रेलवे ने निकाली ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘डी’ पदों पर भर्तियां, आवेदन के लिए होनी चाहिए ये डिग्री….
सेन्ट्रल रेलवे ने ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘डी’ के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और कैंडिडेट्स 17 अक्टूबर 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के जरिए करना होगा. रेलवे ने इस भर्ती में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को आरक्षण नहीं दिया है. यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई है.
कुल 62 पदों पर भर्तियां की जानी हैं. इन पदों में ग्रुप सी के 21 और ग्रुप डी के 41 पद शामिल हैं. आवेदन की प्रक्रिया 18 सितंबर 2023 से शुरू है. कैंडिडेट्स जारी नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा.
योग्यता
कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन, कुल के लिए 12वीं और कुछ के लिए 10वीं पास के साथ आईटीआई मांगी गई हैं. वहीं आवेदन के पास स्पोट्स योग्यता जरूर होनी चाहिए. अधिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी रेलवे की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन को चेक कर सकते हैं.
उम्र सीमा – एप्लीकेशन सबमिट करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. अधिक आयु सीमा में किसी भी अभ्यर्थी को कोई छूट नहीं ही गई हैं. आवेदको के उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी.
आवेदन फीस – सेंट्रल रेलवे ने ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर आवेदन फीस 500 रुपए निर्धारित की है. वहीं जो एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपए निर्धारित की गई है.
ऐसे करें अप्लाई
आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाएं.
होम पेज पर दिए गए How to Apply टैब पर .
फोन नंबर आदि दर्ज करें पंजीकरण करें.
शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें.
एप्लीकेशन फीस जमा करें और सबमिट करें.
ऐसे होगा चयन
आवेदकों का चयन ट्रायल, खेल कौशल, शारीरिक फिटनेस आदि प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. चयन प्रक्रिया का पैटर्न रेलवे की ओर से जारी किया गया है.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
