चंद्रपुर। चंद्रपुर के महानदी पुल पर कल भीषण सड़क हादसा घटित हुआ जिसमे मौके पर एक युवक की मृत्यु हो गई जिसका नाम गणेश यादव चंद्रपुर बताया जा रहा है, जो की पास ही रहने वाला गोविंदपुर का निवासी बताया जा रहा है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई । उक्त हादसा अज्ञात वाहन द्वारा किया गया जिसकी पतासाजी मे पुलिस लगी हुई है। हादसा इतना भीषण और विभत्स था की मृतक के सिर पुरी तरह छक्के मे कुचला गया था। हादसे से दुखी और गुस्साये परिजनों ने चंद्रपुर में महानदी पुल के ऊपर चक्का जाम कर दिए थे जिस पर पूरे दोनों तरफ हजारों की संख्या में गाड़ियां रुक गई थी। क्योंकि यह नेशनल हाईवे रोड से जुड़ा हुआ मार्ग है। परिजनों का कहना था की कौन सी गाडी ने एक्सीडेंट किया हमे जानकारी चाहिए फिर हम लाश को उठा लेंगे। पुलिस और सम्मानीय जनो पद आह्वान पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
