सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के बरमकेला थानार्नृतगत बिना नंबर के ग्रे कलर के मारूति अल्टो कार से बरमकेला पुलिस ने 110 किलोग्राम गांजा बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है। जप्त गांजा की कीमत 11 लाख रूपये से अधिक हे। पुलिस चेंकिंग को देखकर गांजा तस्करो ने मारूति अल्टो कार को जंगल मे छोड़कर फरार हो गये। बरमकेला पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20( क्र) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी विजय गोपाल बरमकेला के सुभाष चौक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय उडिसा लेन्ध्रा मार्ग से एक ग्रे रंग का चार पहिया वाहन अल्टो 800 बिना नंबर तेज रफ्तार से आ रहा था जो पुलिस को देखकर रोकवाने से भी नही रूका और तेज गति से बरमकेला से सारंगढ की ओर भागने लगा जिसका पीछा करने पर उक्त वाहन के चालक द्वारा बरमकेला के रोड से लगे जंगल अंदर वाहन छोडकर भाग गया जिसे काफी खोजबीन करने से भी नही मिला। उक्त वाहन को देखने से वाहन के अंदर बीच सीट मे एवं डिक्की मे काला कपडा से ढका होने जिसमे अवेध मादक पदार्थ गांजा लगभग 110 किलोग्राम बरामद हुआ। संदेही वाहन ग्रे रंग का चार पहिया वाहन अल्टो 800 बिना नंबर को गवाहो 1. गोविन्द चोहान 2. नवाब खां दोनो निवासी बरमकेला के समक्ष तलासी लिया गया जो बीच वाली सीट एवं पीछे के डिक्की मे काला कपडा से ढका हुआ को निकालकर देखने पर खाखी रंग के टेप से लपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा पाये जाने पर गवाहो के समक्ष गिनती करने से 110 पैकेट पाया गया जिसे पैकेट को खोलकर गवाहो के समक्ष उक्त गांजा जैसे पदार्थ का पंचनामा तैयार किया गया। 110 पैकेट मादक पदार्थ गांजा में लपेटा हुआ प्लास्टिक टेप का कुल वजन 01.650 किलोग्राम है एवं एक ग्रे रंग चार पहिया वाहन अल्टो 800 बिना नंबर का किमती 250000/रूपये को समक्ष गवाहो के मुताबिक जसप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। बरमकेला पुलिस के द्वारा जप्त किया गया 110 किलाग्राम गांजा का बाजार मूल्य लगभग 11 लाख रूपये है। बरमकेला पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
