चंद्रपुर। माँ चंद्रहासिनी की नगरी चंद्रपुर में महानदी किनारे दरहा घाट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में इस वर्ष महादेव जी का विशेष श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन किया गया।
महादेव जी का विशेष श्रृंगार धारण गुप्ता एवं छबि निषाद द्वारा किया गया था दोनों की इस अविश्वसनीय, अद्भुत, मनमोहक कला का पूरे चंद्रपुर नगर में चर्चा हो रहा।
सावन माह के अंतिम सोमवार को अर्धनारीश्वर जी का विशेष रूप श्रृंगार दर्शन सच में बहुत ही सुंदर और मनमोहक था। आगामी वर्ष में और अच्छे से तैयारी के साथ महादेव जी का दिव्य श्रृंगार करने का अवसर मिलेगा ऐसा उम्मीद करते हैं।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
