सावधान सारंगढ़: शातिर ठगों ने बदला ऑनलाइन फ्रॉड का तरीका..! बरमकेला मे पदस्त महिला शिक्षक से की 6.24 लाख रूपये की ठगी,पढ़िए कैसे…
सारंगढ़। सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के सरिया थानार्नृतगत सरिया मे निवासरत सरकारी स्कूल की शिक्षिका जो कि शासकीय हाईस्कूल अमेरी मे वर्ग 1 के पद पर पदस्थ हे उनको अज्ञात ठगो ने आनलाईन जाब के नाम पर पैसा ट्रांसफर्मर करा लिया। उक्त सरकारी शिक्षिका ने अज्ञात मोबाईलधारको के द्वारा 6.24 लाख रूपये की ठगी कर लिया है। प्रार्थिया की शिकायत पर सरिया पुलिस ने अज्ञात मोबाईलधारक तथा खाताधारक के खिलाफ भादवि 420,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुष्पलता पटेल पति राजेश पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी खमतराई बिलासपुर हाल मुकाम डीपापारा सरिया में रहती है तथा शासकीय हाईस्कूल अमेरी बरमकेला मे व्याख्याता वर्ग 1 के पद पर पदस्थ हैँ। उन्होने बताया कि टेलीग्राम एप्प में 24 अगस्त 2023 को शिवानी राहुल से टेलीग्राम से मेसेज आया था जिसमें आनलाइन जॉब है बताया गया और, जिसमें मुझे एक लिंक देकर इसमें रजिस्टर करने को कहा गया उसी दिन करीब 7- 8 बजे पुष्पलता के द्वारा रात्रि में लॉग इन करने के बाद 5 मिनट काम करने को कहा गया। काम हो जाने के बाद मुझे उसमें अपना बैक अकाउंट डिटेल्स डालने को कहा गया। फिर मुझे केश आऊट करने को कहा गया जिसमें मेरे खाता में उनके द्वारा 500 रू. डाला गया। दूसरे दिन दिनांक 25/08/23 को मुझे एकाऊंट में दस हजार रू.डालकर अपना काम शुरू करने को कहा गया। जिसमें मैने दिनांक 29/08/23 को 10000 रू.उनक द्वारा दिये गये खाता में डाले फिर 10 मिनट काम करने के बाद मेरे खाता में 30 मिनट बाद 20000 रू. आ गये कि दिनांक 30/08/23 को पुन उन्होने 20000 वाला आफर है आपको डबल रूपया मिलेगा कहकर लालच दिया तब मैने उनके खाता नंबर वर्तमान में पता नही है उसमे मेरे योनो एस बी आई से नेट बेकिंग के माध्यम से 20000 रू. जमा करवाया गया फिर मुझे क्रेस्ट करने कहा गया जिसमें करने से मेरा बेलेंस ऋशात्मक हो गया ओर आगे काम नही कर पाई फिर मेरे द्वारा शिवानी राहुल से टेलीग्राम में सम्पर्क कि तो बताये कि आपको और पैसा लगेगा तब मैने पुछा कि कितना पैसा लगेगा तब उन्होने बताया कि आप 21200 रू. लगेगा तब मेरे द्वारा पुछा गया कि किसमें पैसा डालु तब उनके द्वारा खाता नंबर 099105002»»»« भेजा गया तब मेरे द्वारा योनो एस बी आई नेट बैंकिंग के माध्यम से भेजा गया तब पुनः उपरोक्त लिंक खुला और पुनः काम करना शुरू कि जो आगे क्वेस्ट करने लगी फिर मेरे बैलेंस ऋात्मक हो गया फिर पुनर संपर्क कि तो उन्होने मुझे बोला कि आप 122000 रू.लगायेंगे तो डबल हो जायेगा कहकर पुनः लालच दिये तब मै दिनांक 03/09/23 को खाता नं. 436905500 »»<» में टेलीग्राम के माध्यम से 119539 रू.डाला फिर से वह पैसा ऋशात्मक हो गया ओर मुझे फिर उनके द्वारा टेलीग्राम के माध्यम से लालच दिये तब मेरे द्वारा खाता नं.737605000 »»«»« में 171158 रू. ओर डाला गया मैं अपने पैसे को वापिस पाने के लिए विवश होकर पैसा कही से भी इकटठ करके डाली जो कि फिर से ऋात्मक हो गया और मुझे वापिस 312031 रू.डालने को कहा गया और मै दिनांक 04/09/23 को खाता नं. 016905018 »»«» में मजबूर होकर अपने लगाये हुए पैसे को वापिस पाने हेतु 312031 रू. डाल दी। फिर ऋशात्मक हो गया ओर मुझे वापिस 624062 रू. का ऋशात्मक बेलेंस प्राप्त हुआ तथा मेरे साथ कुल 624062 रूपये का धोखाधडी हुआ है। घटना समय उपरोकत व्यक्तियो_ द्वाशा मोबाईल नंबर (1)700554120 (2)7005226 3003 के माध्यम से मेरे से सम्पर्क व्हाटसप के माध्यम से हुआ था अब ना ही मोबाईल से सम्पर्क हो पा रहा है ना ही उपरोक्त लिंक को टच कर रही हूं तो नही खुल रहा हे मेरे साथ शिवानी राहुल एवं संबधित बैंक खाता धारकों तथा मोबाईल नंबर के सीम धारक लोग मेरे साथ धोखाधडी किये है।
सरिया पुलिस ने प्रार्थिया पुष्पलता पटेल पति राजेश पटेल उम्र 37 वर्ष निवासी खमतराई बिलासपुर हाल मुकाम डीपापारा सरिया शिकायत पर सरिया पुलिस ने अज्ञात मोबाईलधारक तथा खाताधारक के खिलाफ भादवि 420,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- तमनार विष्णु महायज्ञ और बटुक संस्कार में उमड़ा जनसैलाब..21 अप्रैल अंतिम दिन होगा पूर्णाहुति का महासंगम.. - April 20, 2026
- भक्ति की लहर से सराबोर सारंगढ़: हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था, गूंजा सत्संग का संदेश… - April 20, 2026
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026

