जुआ और अवैध शराब पर पुलिस कर रही लगातार कार्यवाही…
रायगढ़ । थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय कर लगातार जुआ एवं अवैध शराब पर कार्रवाई की जा रही है । छाल पुलिस द्वारा 06 सितंबर के शाम मुखबिर सूचना पर ग्राम लामीखार मंच के पास रेड कर खुडखुडिया पट्टी पर जुआ खेला रहे आरोपी सिदार दास पिता स्व0 चैतन दास उम्र 58 वर्ष साकिन बनाकुडा थाना घरघोडा जिला रायगढ़ को हिरासत में लिया गया, आरोपी के पास एवं जुआ पट्टी से जुआ का रक-म 570/- रूपये व खुडखुडिया जुआ सामग्री की जप्ती की गई । आरोपी पर थाना छाल में धारा 3(2) छत्तीसगढ जुआ(प्रतिषेध)अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई किया गया है ।
वहीं कल दिनांक 07.9.2023 को शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगाए जाने के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी छाल के नेतृत्व में ग्राम बांधापाली में शराब रेड कार्रवाई कर छाल पुलिस द्वारा आरोपी नेतराम कंवर पिता पुनिराम कंवर उम्र 30 वर्ष निवासी बाँधापाली थाना छाल को हिरासत में लिया गया । आरोपी के कब्जे से 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरकिन में भरा करीबन 09 लीटर महुआ शराब कीमती ₹900 को जप्ती कर आरोपी पर छाल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
शराब रेड की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक दादूसिंह सिदार, आरक्षक अशोक चौहान और प्रबंध कुमार राठिया शामिल थे ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
