सारंगढ़ बिलाईगढ़/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में स्वास्थ्य, महिला बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से सामूहिक रूप से सारंगढ़ विकासखंड के कनकबीरा में दिव्यांग एवं सियान सम्मेलन सह जनजागृति शिविर और नववधु सम्मान का आयोजन किया गया। इस शिविर में मतदाता जागरुकता अंतर्गत उपस्थित ग्रामीणों , कर्मचारियों, बुजुर्ग, नववधुओं द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ लिया गया। इस अवसर पर दिव्यांग, वरिष्ठजन और नववधुओं को उपहार देकर सम्मान किया गया। शिविर में तीनों विभाग सहित ग्राम पंचायत कनकबीरा की सक्रिय सहभागिता रही।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
