गाजियाबाद। एक कथित पार्लर मालिक और पुलिसकर्मियों के बीच हुई डील का वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस महकमें में हलचल मच गई है। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि सौदेबाजी के दौरान यह कहा जा रहा है कि 20 हजार रुपए महीना दो और मसाज पार्लर में सेक्स का धंधा चलाओ।

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में यह मसाज पार्लर खोलने की बात वीडियो में कही जा रही है। पुलिसकर्मियों के सामने यह भी कहा जा रहा है कि सबसे कोने वाली दुकान में मसाज पार्लर होगा, जिसमें लोग सेक्स करने आएंगे। वीडियो वायरल होने के बाद खोड़ा थाना क्षेत्र की बीरबल चौकी के इंचार्ज दरोगा देशराज को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
बता दें कि खोड़ा थाना क्षेत्र में एक मसाज पार्लर चलाने को लेकर पुलिस से हो रही बातचीत के दौरान पैसे के लेनदेन का वीडियो सामने आया है। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति थोड़ा क्षेत्र में मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने बात पुलिस से करता हुआ दिख रहा है। दोनों तरफ से पैसों की बातचीत भी हो रही है जिसमें 2 स्टार लगाए देख रहा पुलिसकर्मी 20 हज़ार रुपए प्रति महीने की मांग कर रहा है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
