मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें होमवर्क ना करने पर छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जहां शिक्षक ने छात्र को प्लास्टिक के पाइप से पिटाई कर दी, जिसके बाद बच्चे ने इसकी शिकायत अपने परिजनो से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों ने शिक्षकों के खिलाफ महाराजपुरा थाने में केस दर्ज कराया।

बता दें कि ग्वालियर के डीडी नगर के प्राइम क्लासेज कोचिंग में शनिवार शाम को प्राइवेट कोचिंग में होमवर्क ना करने पर शिक्षक ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 साल के छात्र की प्लास्टिक के पाइप से बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद रविवार देर रात परिजनों ने महाराजपुरा थाने में मारपीट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले में कोचिंग संचालक चंद्रकांत मिश्रा, प्रेम शर्मा, शिक्षक अभिषेक राहुल और संकेत पर केस दर्ज किए गए हैं।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
