देश में कड़े कानून होने के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से रेप और छेड़छाड़ की खबरें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से तीन युवकों ने दरिंदगी की है। आरोपियों ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसा मामला जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र की है। यहां रहने वाली छात्रा की पहले एक युवक से परिचय था। युवक कल नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को अपने साथ ले गया। इस दौरान युवक के साथ उसके तीन और दोस्त मौजूद थे। कार जैसे ही मोहल्ले से कुछ दूर गई युवक और उसके दोस्त पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने जमकर मारपीट भी की। जबकि इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड करते हुए किसी को जानकारी देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।, इतना ही नहीं आरोप है कि आरोपी दिनभर पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाने के बाद शाम को उसे बेहोशी की हालात में औरंगाबाद क्षेत्र में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। साथ ही आरोपी पीड़िता का मोबाइल फ़ोन भी अपने साथ ले गए।
पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बेटी को बदहवास हालत में एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचाया गया, जहां से पीड़िता द्वारा अपने फूफा के नंबर पर कॉल करके आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता का परिवार पीड़िता को वहां से लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
मामले में अनूपशहर सीओ अन्विता उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है। जबकि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
- प्रतापगंज दुर्गा पंडाल में उमड़े कांग्रेसी दिग्गज, महाभंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद… - October 20, 2026
- शीतला मंदिर के बोर्ड पर बवाल, यादव समाज ने की कार्रवाई की मांग… - October 20, 2026
- प्रतापगंज दुर्गा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 28 साल की परंपरा… - October 20, 2026
