रायगढ़: मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में अनेक कार्यक्रमों का होगा आयोजन…. नोडल अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश… शिलापलकम, पंचप्राण, वसुधा वंदन जैसे कार्यक्रमों से जुड़ेंगे जिलेवासी…

IMG_20230810_055725.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़, मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में 30 अगस्त तक शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के लिए विभाग द्वारा तैयारी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। विगत दो वर्षो से चल रहे इस कार्यक्रम का समापन मेरी माटी मेरा देश अभियान के रूप में होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वीरों का सम्मान करना जिन्होंने हमारे भविष्य के लिए अपना आज त्याग दिया। वीरों के सम्मान में कर्तव्य पथ दिल्ली में आजादी का अमृत महोत्सव स्मारक और एक अमृत वाटिका निर्मित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान का आयोजन पूरे जिले में गरिमा के साथ संपन्न होगा और इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 9 से 15 अगस्त तक पंचायत एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे। 12 से 20 अगस्त तक जनपद स्तर के कार्यक्रम, 21 से 26 अगस्त तक स्थान की पहचान, कर्तव्य पथ पर स्मारक निर्माण, 27 से 28 अगस्त तक युवा दल का आगमन एवं अंतिम कार्यक्रम की तैयारी एवं 29 से 30 अगस्त तक कर्तव्य पथ पर अति महत्वपूर्ण अतिथियों के समक्ष अंतिम कार्यक्रम का आयोजन होगा।
अंतिम कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानमंत्री द्वारा अमृत वाटिका में पौधारोपण करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव स्मारिका को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिला स्तर से लेकर विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर ली गई है एवं संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्दर यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के दौरान शिलापलकम (शिला पट्टिका) की स्थापना की जाएगी, जिसमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों वीरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जिन्होंने अपना बलिदान दिया, देश की रक्षा से जुड़े हुए जवानों और केंद्रीय अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस बल से जुड़े हुए जवानों ने जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी उनका नाम इस शिलापलकम में रहेगा। इस शिलापलकम का लोकार्पण 15 अगस्त 2023 के मध्य प्रत्येक ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का गायन होगा और इसमें प्रधानमंत्री द्वारा दिया गए संदेश उल्लेखित होगा। शिलापलकम की स्थापना महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत निर्मित अमृत सरोवर के पास की जाएगी तथा जिन ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर नहीं है वहां पर पंचायत भवन अथवा शाला भवनों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह पंचप्राण की शपथ एवं सेल्फी कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले मु_ी भर मिट्टी या मिट्टी का दिया हाथ में लेकर पंचप्राण की शपथ लेंगे। उन्होंने बताया कि वसुधा वंदन कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। जिसमें ग्राम पंचायत के द्वारा 75 पौधों का रोपण किया जाएगा, यह पौधरोपण 75 साल के स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतों में होगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा नर्सरी के माध्यम से पौधों की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक पंचायतों में कार्यक्रम के समय स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीरों के परिवारों को स्थानीय परंपरा के अनुसार सम्मानित किया जाएगा। वसुधा वंदन के साथ वीरों का वंदन होगा। इस दौरान ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान गाया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर 30 अगस्त को कर्तव्य पथ पर अमृत वाटिका में पौधारोपण के साथ प्रधानमंत्री द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव स्मारिका राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts