जबलपुर। जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र के प्रेम नगर त्रिवेणी विहार में पीने का पानी भरने को लेकर के एक वकील के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। मामला 2 दिन पुराना बताया जा रहा है। जब पानी भरने गए वकील का पड़ोसियों से विवाद हो गया बात इतनी बढ़ गई कि लोग हाथापाई पर उतर आए। पड़ोसियों ने वकील को जमकर पीटा। पिटाई का ये वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इतना ही नहीं वकील के परिवार को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। मारपीट की आवाज सुनकर परिवार के लोग भी आ गये और बीच बचाव करने पहुंचे इस दौरान उनके परिजनों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी और धमकी देते हुए फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
