इंदौर। इंदौर से हाल ही में एक इंजीनियर के साथ हुए सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आईटी कंपनी का सॉफ्टवेयर इंजीनियर इस सेक्सटॉर्शन का शिकार हुआ है। ये मामला सभी लोगों को अलर्ट करने वाला है। क्योंकि इन दिनों इस तरह के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश के लड़कों को इसका शिकार बनाया जा रहा है और लड़के भी आसानी से इस घटना का शिकार बन जाते हैं। ऐसा ही इंदौर के युवक के साथ हाल ही में हुआ।

दरअसल एक लड़की ने युवक को झांसी में लेकर पहले उसका अश्लील वीडियो बनाया। लड़का उस लड़की के झांसे में आ गया। लड़की ने पहले लड़के को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी थी और लड़के ने एक्सेप्ट कर ली। जिसके बाद दोनों की बात होने लगी और लड़की ने लड़के से अश्लील हरकतें करवा कर उसका वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं इसके बाद क्राइम ब्रांच का अवसर बनाकर उसे खूब धमकाया।
साथ ही गैंग के सदस्यों ने अश्लील वीडियो की धमकी देकर रुपए ऐंठ लिए। फेसबुक से इनकी दोस्ती शुरू हुई थी। इनकी दोस्ती मैसेंजर पर वीडियो कॉल तक पहुंची। वीडियो कॉल पर सुमन ने धोखे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का अश्लील वीडियो बनाया। दिल्ली क्राइम ब्रांच से होने का दावा कर युवक को झांसे में लिया। अश्लील वीडियो अपलोड रोकने के लिए 33 हजार रुपए युवक से लिए। रुपए लेकर ठगी गैंग फरार हो गई। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त और उपायुक्त को शिकायत दर्ज कराई। साथ ही पुलिस को उन नंबरों की जानकारी भी मुहैया करवाई। अब पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
