इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में 9 साल की मासूम बच्ची का देर रात अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां चौकीदार की बेटी अपने परिवार के साथ सो रही थी।

इस दौरान एक दरिंदा घर के बाहर से बच्ची को उठाकर ले गया और नाले किनारे ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।
मौका पाते ही मासूम बच्ची घटनास्थल से भाग निकली और अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद परिजन पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर संदेही को हिरासत में ले लिया है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर आसपास के इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




