सारंगढ़। छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ के आह्वान पर पूरे छत्तीसगढ़ में 1 अगस्त से 5 अगस्त तक दुकानों की तालाबंदी अभियान के बाद 6 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल दुकान संचालक एवं विक्रेताओं ने शुरू कर दी है जिससे सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकान अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगे इस दौरान राशनकार्ड धारकों को चावल भी नही मिल पायेगा जिससे इस माह गरीबों को जो सरकारी राशन के भरोसे अपना जीवन यापन कर रहें हैं उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल छत्तीसगढ़ शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक विक्रेता कल्याण संघ द्वारा अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,खाद्य मंत्री सहित सरकारी विभागों के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है ज्ञापन में अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रथम चरण में एक अगस्त से 5 अगस्त तक सरकारी राशन दुकानों में तालाबंदी की सूचना दी गई है इसके साथ ही 6 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जिला मुख्यालय में किए जाने की सूचना संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया है प्रदेश स्तरीय मांगों को लेकर शुरुआती 5 दिनों में सरकारी राशन दुकानों को बंद किया जाएगा इसके बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन और जिला मुख्यालय में प्रदर्शन की तैयारियां भी संचालक विक्रेता संघ द्वारा किया जा रहा है संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता रामकुमार थुरिया ने बताया कि विक्रेताओं की मांग के अनुरूप कमीशनवृद्धि , मानदेय व्यवस्था लागू करना, खाद्यान्न कटौती बंद करने के साथ ही , वेबसाइट लागू करने ,खाद्यान्न में 3 प्रतिशत सुखद भंडारण की छातीपूर्ति एवं कमीशन की राशि सीधे विक्रेता संचालक के खाते में प्रदान करने और उचित मूल्य की दुकानों के लिए सरकारी भवन आवंटित करने जैसी लंबित मांगों को लेकर विक्रेता कल्याण संघ ने मांग रखी है ,उक्त मांगों को अगर सरकार द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो छत्तीसगढ़ राज्य के तेरह हजार 500 दुकान संचालक विक्रेताओं के द्वारा राशन दुकानों में 5 दिनों तक पूर्ण तालाबंदी की जाएगी और 6 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल और प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में किया जाएगा इस आंदोलन से प्रदेश के 75 लाख से अधिक राशन कार्ड हितग्राही प्रभावित होंगे l
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
