खरौनी में नाम दर्ज करवाने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने और नहीं देने पर भाजपा नेत्री से एक रात का साथ मांगने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
एसडीएम हर्रैया गुलाब चन्द्र द्वितीय ने प्रकरण की जांच का जिम्मा नायब तहसीलदार कृष्णमोहन यादव को दिया है। उनसे एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब किया है। पीड़ित भाजपा नेत्री की शिकायत पर हल्का लेखपाल पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
गौरतलब है कि हर्रैया तहसील क्षेत्र के एक गांव में घरौनी में नाम दर्ज करने के एवज में भाजपा नेत्री से उनके हल्का लेखपाल ने पहले 20 हजार रिश्वत की मांग की थी, रिश्वत देने में असमर्थता व्यक्त करने पर लेखपाल ने एक रात अपने साथ सोने की शर्त पर काम करने को कहा। फिलहाल जांच में भाजपा नेत्री से एक रात का साथ मांगने के मामले में लेखपाल को लेकर तय बिंदुओं पर पीड़िता के बयान दर्ज किए जाने हैं। पीड़िता के परिजनों से बातचीत की जानी है। सभी पहलू पर बारीकी से जांच होगी।

- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
