नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 30 जुलाई को अपने मन की बात प्रोग्राम के जरिए देश वासियों के साथ संवाद करेंगे। पीएम मोदी के मन की बात का यह 103वां एपिसोड है। इस कार्यक्रम को सुबह 11 बजे टेलिकॉस्ट किया जाएगा।
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह रहता है।

नियमित रूप से 23 करोड़ लोग सुनते हैं मन की बात कार्यक्रम
साल 2014 में शुरू किए गए मन की बात कार्यक्रम को देश की करोड़ों जनता सुनती है। आईआईएम रोहतक के अध्ययन में बताया गया था कि इस कार्यक्रम को 23 करोड़ लोगों ने नियमित रूप से सुना है। जबकि इसके बारे में देश के 98 फीसद लोग जनाते है। यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होता है।
अप्रैल में पूरे हुए थे 100 एपिसोड
PM का मन की बात 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और हर महीने के अंतिम रविवार को सुबह 11 बजे टेलिकॉस्ट किया जाता है। इस कार्यक्रम ने 30 अप्रैल 2023 को 100 एपिसोड पूरे किए हैं। 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा मन की बात 11 विदेशी भाषाओं में ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है।
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
