सुकमा. जिले के शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले की शिकायत के बाद आश्रम की अधीक्षक और सहायक अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं मंत्री कवासी लखमा के आदेश पर एसपी ने जांच के लिए आठ सदस्यता टीम भी गठित की है.
पूरा मामला शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का है. सुकमा एसपी ने किरण चौहान ने आठ सदस्यीय जांच टीम गठित की है. कलेक्टर ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. मंत्री ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. इस मामले पर मंत्री लखमा ने कहा कि इस घटना की निंदा करते हैं. कलेक्टर और एसपी को कड़े निर्देश दिए गए है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
