कोरबा। जिले में एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ और गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है. निजी स्कूल के टीचर ने नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूशन के बहाने शर्मनाक हरकत की. मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला दीपका थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने छेड़छाड़ और गंदी हरकत किया. नाबालिग ने शिक्षक के इस हरकत से ट्यूशन जाने से इनकार कर रोते-रोते परिजनों को आपबीती बताई. इस घटना के बाद दीपिका क्षेत्र में लोगों का भारी आक्रोश है. छात्रा ने परिजनों को बताया कि विरोध करने के बावजूद भी टीचर उसके साथ गंदी हरकत कर रहा था. घटना के बाद परिजनों ने दीपका थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- दो साल बाद मां-बाप से मिला कमलेश, कनकबीरा पुलिस बनी सहारा… - October 12, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की अगुवाई में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 4 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… - October 12, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न..79 वैष्णव युवक-युवतियों का हुआ परिचय सम्मेलन..श्री रामरंग वैष्णव बने कार्यकारी अध्यक्ष, सविता दास प्रदेश उपमहासचिव..कर्मठ जीतेन्द्र दास वैष्णव को मिली कोषाध्यक्ष की बड़ी ज़िम्मेदारी..उमड़ा वैष्णव जनसैलाब, गूंजी सामाजिक एकता की हुंकार.. - October 12, 2026
