रायपुर: छत्तीसगढ़ में फिर एक बार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. राज्य पुलिस सेवा के 36 डीएसपी के ट्रांसफर किया गया है. डीएसपी ट्रांसफर के आर्डर मंत्रालय से गृह विभाग ने जारी कर दिया है. प्रदेश में इससे पहले कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किये जा चुके हैं. जिसके बाद माना जा रहा है कि पुलिस विभाग में यह फेरबदल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला:
डीएसपी निकोलस खलखो को पुलिस मुख्यालय जांजगीर से सहायक सेनानी 11वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल जांजगीर-चांपा ट्रांसफर किया गया है. डीएसपी जेपी भारतेंदु को नगर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर से डीएसपी जिला कोरिया, डीएसपी सुरेंद्र साय पैकरा को डीएसपी अंबिकापुर से नगर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर, डीएसपी ध्रुवेश जायसवाल को डीएसपी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सरगुजा से डीएसपी जशपुर, डीएसपी निमिषा पांडे एसडीओपी खरसिया रायगढ़ से एसडीओपी बगीचा, डीएसपी करण कुमार उइके को सीएसपी दल्ली राजहरा से डीएसपी ट्रैफिक रायपुर ट्रांसफर, सारिका वैद्य को डीएसपी आईयूसीएडब्लू धमतरी से डीएसपी जिला महासमुंद बनाया गया है.
बस्तर संभाग में भी फेरबदल:
एसडीओपी ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी को जिला कोरबा से एसडीओपी लौहडीगुडा जिला बस्तर ट्रांसफर किया गया है. डीएसपी उन्नति ठाकुर को नारायणपुर से डीएसपी दंतेवाड़ा, डीएसपी आशारानी को डीएसपी जिला दंतेवाड़ा से डीएसपी जिला नारायणपुर, डीएसपी शिल्पा साहू को आईयूसीएडब्ल्यू को जिला दुर्ग से डीएसपी पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग रेंज, डीएसपी कौशल किशोर वासनिक को जिला कबीरधाम से डीएसपी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी बनाया गया है.
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

