वेस्टइंडीज भारत के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच का आखिरी दिन बारिश की भेंट चढ़ गया. टीम इंडिया के पास जीतने का मौका था, क्योंकि उन्हें 8 विकेट लेने थे भारतीय गेंदबाज इसके लिए पूरी तरह तैयार थे।
मगर, बारिश को तो कुछ ही मंजूर था. मूसलाधार बारिश ने भारत की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया. वहीं कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में इस तरह मैच के ड्रॉ होने पर निराशा जताई है.
Rohit Sharma ने जताई निराशा
त्रिनिदाद टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन इसमें बारिश ने अहम भूमिका निभाई. हालांकि, भारत ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीतकर अपने नाम कर लिया है. मगर, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दूसरे मैच के ड्रॉ होने से काफी निराश हैं. उन्होंने कहा, ‘हर जीत अलग होती है. वेस्टइंडीज में खेलने की अपनी अलग चुनौती है. टेस्ट सीरीज में हमने जिस तरह का खेल दिखाया मैं उससे खुश हूं. हमने अच्छा प्रदर्शन किया, बदकिस्मती से दूसरे टेस्ट मैच के 5वें दिन गेम नहीं हो पाया.हम तो जीत के इरादे के साथ उतरे थे, लेकिन आखिरी फैसला तो बारिश ने ही कर दिया. चौथी पारी में बल्लेबाजी करना मुश्किल होता है. हम वैसा स्कोर बनाना चाहते थे, जिसके लिए विपक्षी टीम आगे बढ़े. पिच पर बहुत कुछ नहीं था. दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन मैच नहीं होना हमारे लिए बुरा रहा.’
अंक तालिका में हुआ भारत को नुकसान
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में टीम इंडिया नंबर-1 पर थी. मगर, वेस्टइंडीज के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया को नुकसान हुआ है वह अंक तालिका में दूसरे नंबर पर खिसक गई है. वहीं पाकिस्तान टीम पहले पायदान पर पहुंच गई है. अब भारत को टेस्ट में नंबर-1 बनने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि रोहित एंड कंपनी को अगली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के साथ दिसंबर में खेलनी है।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
