गुरू और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. जहां एक हेडमास्टर पर छात्रा ने अश्लील मैसेज करने और छेड़खानी का भी आरोप लगाया है. आरोप ये भी है कि, प्रिंसिपल सीसीटीवी बंद करवाकर छात्राओं को अपने ऑफिस में बुलाकर गलत हरकत करता है. जिसके खिलाफ पीड़ित छात्राओं के माता-पिता ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल गुरुदयाल मेहरडा पर कक्षा 12वीं की नाबालिग छात्रा ने अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है. साथ ही स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद करवाकर प्रिंसिपल अपने ऑफिस में छात्राओं को बुलाता है और गलत हरकत करने का भी आरोप लगाया है. जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने स्कूल के सामने धरना दिया और प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
कॉल डिटेल ने उड़ाए होश
इस मामले में सरपंच प्रतिनिधि का कहना है कि प्रिंसिपल की कॉल डिटेल निकलवाई गई है. इसमें ये बात सामने आई है कि वो रात में मिस कॉल और कॉल भी करता है. उसने एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों बार कॉल की है. साथ ही ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से भी प्रिंसिपल की शिकायत की है. विभाग के एसीबीईओ का कहना है कि शिकायत मिली है. जांच करवाएंगे, अगर प्रिंसिपल पर लगे आरोप सही पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
