सारंगढ़ | नगर से सटे जिस कोतरी गांव में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन है। उसी गांव के आधे हिस्से में तीन दिन से बिजली व्यवस्था चौपट होने के कारण करीब 700 ग्रामीण परिवार उमस भरी गर्मी, जलसंकट से जूझने को मजबूर हैं। ग्रामीण महिलाएं और बच्चे तालाब और हैंडपंप में पानी के लिए मारामारी कर रहे

हैं।
जिला मुख्यालय से सटे ग्राम कोतरी में पिछले तीन दिनों से गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इस कारण आधे गांव में 3 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना विद्युत मंडल के जेई को देने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी रहने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। ग्रामीणों की मानें तो पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर की खराबी के कारण आधे गांव में बिजली सप्लाई बंद है। मामले में कार्यपालन अभियंता नरेंद्र नायक ने बताया कि सहायक अभियंता को ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर जल्द समस्या दूर करने का निर्देश दिया है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

