छत्तीसगढ़: घर के बाहर बैठी महिला को टोनही कहकर किया गाली गलौच और मारपीट, चार गिरफ्तार….

जांजगीर चांपा: टोनही कहकर महिला के साथ गाली – गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला अकलतरा थाना का है।पुलिस के अनुसाार 20 जुलाई को महिला अपने घर के बाहर बैठी थी उसी समय मोहल्ले का सौरभ सिंह बरगाह आया और महिला को गालियां देने लगा।
उसने महिला पर आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन पर उसने टोना कर दिया है। इसके कारण वह पागल हो गई है और अक्सर बीमार रहती है। आक्रोशित सौरभ ने महिला के साथ मारपीट की और घसीटते हुए अपने घर के पास तक ले गया जहां उसके स्वजन शिव सिंह बरगाह, शंकर सिंह बरगाह, त्रिलोक सिंह बरगाह एवं सौरभ सिंह बरगाह ने मारपीट की। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने पीपरसत्ती निवासी शिव सिंह बरगाह, शंकर सिंह बरगाह, त्रिलोक सिंह बरगाह एवं सौरभ सिंह बरगाह के खिलाफ धारा 294,506,323,34 और टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4,5 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




