रायगढ़: छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी महिला व पुरुष महासंघ के बैनर तले जिले के सभी स्वच्छता समूह की महिलाएं 17 जुलाई से हड़ताल पर हैं। बुधवार को स्वच्छता दीदियों नें शहर में रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया। कलेक्ट्रेट में मांगों का ज्ञापन कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार उरांव को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने 3 मांग का उल्लेख किया है।

स्वच्छता दीदी मिनी स्टेडियम में धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इधर हड़ताल से शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन बंद हो गया है। घरों से कचरा नहीं उठने के कारण चौक चौराहों और मोहल्लों में कूड़े का ढेर लग गया है। नगर निगम क्षेत्र में 48 वार्डों से सोमवार से कचरा नहीं उठा है। निगम क्षेत्र के 316 महिलाएं व ड्राइवर भी हड़ताल पर हैं। 48 वार्डों में हर दिन औसत 180 टन कचरा निकलता है। अब लोग इसे खुले में फेंक रहे हैं। इससे पहले भी महिला कर्मियों ने हड़ताल की थी। कचरा संग्रहण नहीं होने के कारण लोगों ने खुले में फेंकना शुरू कर दिया था। अब फिर से यही स्थिति बनेंगी। महिलाओं ने कहा कि मानदेय के रूप में 6 हजार दिया जाता है, जिसे 10 हजार तक करने की मांग कर रहे हैं।
हर दिन निकल रहा 180 क्विंटल गीला व सूखा कचरा
स्वच्छता दीदीओं के हड़ताल में जाने से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पूरी तरह से बंद हो गया है। हालांकि निगम वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा ट्रैक्टर व गाड़ियों से कलेक्शन कर रही है, लेकिन सूखे
व गीले कचरे का निराकरण नहीं हो पा रहा है। हर दिन 12 एसएलआरएम सेंटर से 180 क्विंटल कचरा निकलता है। एसएलआरफएम सेंटर में सेग्रीगेशन के बाद निपटान होता है। हड़ताल के कारण कचरों को सारंगढ़ बस स्टैंड ट्रांसपोर्ट नगर में डंप किया जा रहा है। गली व मोहल्लों में गाड़ियां नहीं पहुंच पाने के कारण लोग आसपास कचरा फेंक रहे हैं। जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधरेगी तो पहले की तरह जगह जगह गार्बेज पाइंट फिर से बन जाएगा। इससे निगम को बड़ी परेशानी होगी।
अन्य कर्मचारियों से करा रहे कलेक्शन
बिना सूचना स्वच्छता दीदी हड़ताल पर गए हैं। दूसरे जिलों में हो रहे हड़ताल को देखते हुए यहां के भी कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कर रहे है। सेग्रीगेशन की प्रक्रिया नहीं हो रही है।
गुरुदेव दास, एसएलआरएम नोडल अधिकारी
- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




