मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्कूल के अंदर बच्चों के सामने गांजा पीने वाले शिक्षक शंभूदयाल वर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है।

आपको बता दें कि जनकपुर के प्राथमिक शाला जोलगी में पदस्थ प्रधानपाठक शंभूदयाल वर्मा स्कूल के अंदर बच्चों के सामने गांजा फूंक रहे थे। इसका वीडिया भी सामने आया था जो काफी वायरल हो रहा था।
वीडियो सामने आने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में संज्ञान लिया और विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए निर्देश दिए। इसके बाद मामले की पुष्टी होने पर डीईओ ने प्रधानपाठक शंभूदयाल वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
