छ्त्तीसगढ़ मे है अद्भुत मंदिर, 360° घूम जाता है भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग, पढ़िए पुरी खबर….

छ्त्तीसगढ़ के बस्तर में ऐसा अद्भुत शिवलिंग है जो अपनी धुरी पर 360 डिग्री घूम जाता है. भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की जलहरी को दिशा के अनुसार घुमाया जा सकता है।
पहले जानते हैं दक्षिण बस्तर की ऐतिहासिक नगरी बारसूर में स्थित प्राचीन बत्तीसा मंदिर की विशेषताओं के बारे में.
बत्तीसा मंदिर
यह मंदिर ना केवल अपने 32 खंभों की वजह से मशहूर है, बल्कि दोहरे गर्भगृह वाले इस अनूठे शिवालय की दोनों जलहरियां भी इसे और खास बनाती हैं. जलहरियां चारों दिशाओं में घुमाई जा सकती हैं, जिनका प्रयोग संभवतः अलग-अलग पौराणिक मान्यताओं वाले अनुष्ठानों में किया जाता रहा है. पूरे बस्तर संभाग में दो गर्भगृह वाला यह इकलौता शिवालय है.
मंदिर में दो गर्भगृह हैं दोनों गर्भगृह में त्रिरथ शैली में निर्मित शिवलिंग हैं. ये दोनों शिवालय सोमेश्वर महादेव और गंगाधरेश्वर महादेव के नाम से शिलालेख में दर्ज है. सन 1208 में नाग शासन काल में राजमहिषी गंगमहादेवी ने यह मंदिर बनवाया था. एक शिवालय अपने नाम पर और दूसरा शिवालय अपने पति महाराज सोमेश्वर देव के नाम पर नामकरण किया।

- छत्तीसगढ़:प्रिंटर से छापे 12.50 लाख के नकली नोट, मार्केट में चलाने की थी कोशिश, पुलिस ने धरे तीन आरोपी… - August 12, 2026
- छत्तीसगढ़:वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: तेंदुए की खाल के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 बाइक जब्त… - August 12, 2026
- छात्राओं से अश्लील हरकत के आरोप, प्रिंसिपल के खिलाफ फूटा गुस्सा; विद्यार्थियों ने स्कूल में जड़ दिया ताला… - August 12, 2026




