रेखा (Rekha) ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, जितेंद्र आदि सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर किया और कई बेहतरीन फिल्में दी. 70 के दशक में जब फिल्म इंडस्ट्री में रेखा एक ऐसी एक्ट्रेस के रूप में उभरीं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना दिया था.
हालांकि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें अपने रूप रंग को लेकर काफी कुछ झेलना भी पड़ा था. हालांकि रेखा ने हमेशा लोगों द्वारा दिये गए तानों को इग्नोर किया और बस अपना काम करती रहीं.

रेखा आज भी अपने अपने स्टाइल और ग्लैमर से लोगों को हैरान कर देती हैं. उनकी एवरग्रीन खूबसूरती के चर्चे आज भी होते रहते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे शशि कपूर (Shashi Kapoor) ने जब पहली बार रेखा को देखा था तो उनका खूब मजाक बनाया था. उन्होंने रेखा को ‘ मोटी-काली और फूहड़’ कहकर मजाक उड़ाया था. ये बातें तब की जब रेखा की पहली फिल्म रिलीज होने वाली थी.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शशि कपूर ने उस दौरान रेखा को काली और फूहड़ कहकर उनका मजाक उड़ाया था. इसके साथ ही उन्होंने रेखा के करियर को लेकर निराशा जताई थी कि वो कैसे इंडस्ट्री में कैसे अपनी जगह बनाएगी ?’ हालांकि बाद में शशि कपूर खुद रेखा के साथ काम करने के लिए सामने आए और इस जोड़ी ने एक दो नहीं बल्कि 17 फिल्में एक साथ की.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1970 में आई ‘सावन भादों’ रिलीज होने वाली थी तब प्रीमीयर पर शशि कपूर भी पहुंचें हुए थे. इसी दौरान उनकी नजर नई नवेली एक्ट्रेस रेखा पर पड़ी. कहा जाता है कि शशि को रेखा पहली नजर में बिल्कुल समझ में नहीं आई. उनकी सुंदर काया उन्हें बिल्कूल नहीं रिझा पाई थी. वो रेखा को देख कर बेहद निराश हो गए थे.
मजेदार बात ये हैं कि शशि कपूर के इस बयान के बाद करीब 7 साल बाद साल 1977 में रेखा ने शशि कपूर के साथ लगातार ‘फरिश्ता या कातिल’, ‘चक्कर पे चक्कर ‘और ‘ईमान धरम’ जैसी हिट फिल्में दी. फिल्म में रेखा संग काम कर शशि कपूर इतने प्रभावित हुए कि वह खुद अपनी फिल्मों में रेखा का नाम लेने लगे.
इसके बाद इस जोड़ी ने फिल्म ‘राहू केतु’ ‘दो मुसाफिर’, सुहाग, ‘प्यार की जीत’, ‘जमीन आसमान’, ‘बसेरा’, ‘जानी दोस्त’, ‘काली घटा’, ‘क्लर्क और नीयत’ जैसी फिल्में दी. फिल्म सुहाग से इनकी जोड़ी सुपरस्टार जोड़ी में शुमार की जाने लगी. आगे चल कर शशि ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘उत्सव’,’ इजाजत’ और ‘विजेता ‘ में भी रेखा का कास्ट किया और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुईं.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
