राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अलग हुए नेता उपमुख्यमंत्री अजीत पवार अपने चाचा और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के मुंबई वाले घर पहुंचे. घर से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि परिवार पहले है.
चाची प्रतिभा पवार का हाल जानने अजित पवार शुक्रवार देर रात सिल्वर ओक्स स्थित शरद पवार के घर पहुंचे. हाल ही में प्रतिभा पवार के हाथ की एक निजी अस्पताल में सर्जरी हुई है.
अजीत पवार ने शनिवार को कहा, “राजनीति अलग है, परिवार हमेशा पहले आता है. मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनी और अपनी चाची का हालचाल पूछने चला गया.”
एनसीपी से अलग होने और दूसरे डिप्टी सीएम के रूप में शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी सरकार में शामिल होने के 15 दिन बाद शरद पवार से यह उनकी पहली मुलाकात थी, इससे राजनीतिक हलकों में काफी दिलचस्पी पैदा हुई.
उन्होंने कहा कि वह अपने चाचा और चचेरी बहन, बारामती से सांसद सुप्रिया सुले से बहुत सौहार्दपूर्ण माहौल में मिले, लेकिन उन्होंने विस्तार से नहीं बताया.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार देर रात कहा कि सभी राजनीतिक अफवाहों को खारिज करते हुए अजित पवार अपने परिवार से मिलने गए हैं.
बता दें, प्रतिभा पवार की सर्जरी की गई थी, इसके बाद उनकी हालत ‘स्थिर’ है.
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा ‘काकी’ (चाची) के रूप में सम्मानित प्रतिभा दिवंगत भारतीय टेस्ट क्रिकेटर सदाशिव शिंदे की बेटी हैं और उन्होंने 1967 में शरद पवार से शादी की थी.
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
