छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के गोंगपाल गांव में अज्ञात लोगों ने गांव के बैगा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। बैगा राजू की उम्र करीब पचास वर्ष बताई जा रही है।

घर के लोगों को संदेह है कि हत्या शिरहा-गुनिया के चक्कर में की गई है।
बैगा की हत्या की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई जब गोंगपाल के लोग गांव के नजदीक खेत में बैगा का शव देखा। कुआकोंडा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बस्तर क्षेत्र में गांव में शिरहा-गुनिया का काम करने वालों की कई बार जादू-टोना करने के संदेह में हत्या कर दी जाती है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। क्षेत्र नक्सल प्रभावित है, इसलिए पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच कर रही है। हालांकि नक्सली मामला नहीं होने की बात कही जा रही है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
